नवगछिया : प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईमली चौक झंडापुर के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखकर झंडापुर पुलिस ने थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार के नेतृत्व में उसे पकड़ा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
पकड़ाये व्यक्ति प्रखंड के हरियो निवासी साजन कुमार की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक कट्टा और एक गोली पुलिस ने बरामद की। बुधवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
