नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र में मकई की खेत में महिला का शव मिलने के मामले में केस दर्ज हो गया है। मृतका की सास ने अज्ञात को आरोपी बनाया है। मंगलवार को एसपी प्रेरणा कुमार ने भी वारदात स्थल पर जाकर की घटना की पड़ताल की।

 एसपी ने मृतका के स्वजनों से भी जरूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एसडीपीओ ओमप्रकाश और थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....