नवगछिया : प्रखंड अंतर्गत झंडापुर के वार्ड नंबर एक निवासी अनिल साह और उनकी पुत्री खुशी कुमारी की बीते दिन कुंभ से लौटने के दौरान रेल हादसे में मौत हो गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
बुधवार को राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु और राजद नेता अवनीश कुमार उनके परिजन, पत्नी और दो बेटों से मिलकर शोक व्यक्त किए।
अवनीश कुमार ने आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिए और बच्चों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। डॉ. चक्रपाणि ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अविलंब मृतक के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। अभी तक प्रखंड के पदाधिकारी मृतक के परिजनों से कोई सुधि नहीं लिए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
