नवगछिया: मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के प्रशाल में खो खो विश्व कप विजेता खिलाड़ी मोनिका शाह के सम्मान में सम्मान समारोह अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् नवगछिया के महिला कालेज इकाई एंवम एनएसएस कालेज इकाई के तत्वाधान में आयोजित किया गया । जिसका नेतृत्व कालेज अध्यक्ष सह प्रांत सह एसएफडी प्रमुख कुसुम ने किया।
Total Downloads: 167
इस अवसर पर अभाविप के दीक्षा मिश्रा ने खो खो खिलाड़ी को अपने संगठन के तरफ से एंवम महाविद्यालय की छात्राओं के तरफ से लक्ष्य की प्राप्ति हेतु उत्साह वर्धन किया । मोनिका साह अपनी जीवनी छात्राओं के साथ साझा की,विकट परिस्थिति में धैर्य के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीब कुमार सिंह ने अपने संबोधन मे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाई दिए।
वही मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण, शिक्षकेतर कर्मी एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं। प्राचार्य ने विश्व विजेता खिलाड़ी की जमकर सराहना की और अपने अभिभाषण में बोला यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए गौरवशाली पल है ।मौके पर छात्र नेता सह लगोरी संघ के अध्यक्ष अनुज चौरसिया भी उपस्थित थे एंवम मौके पर महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉo अनिल कुमार मंडल, डॉo सुशील कुमार मंडल, डॉo अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉo सीता भगत, अरुण कुमार, हिमांशु मिश्रा,मीना कुमारी अंशू अमन, कुमार सन्नी आदि उपस्थित थे, और इन ने मोनिका साह को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए एंवम उनके उज्जवल भविष्य कर ओलंपिक मे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कामना किया।

