नवगछिया :  बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ई गौतम कुमार ने बताया कि बाढ़ व कटाव से बचाव के लिए इस्माईलपुर-बिंद तटबंध का मशीन से सर्वे किया जा रहा है. रविवार को स्पर संख्या दो के आसपास सर्वे किया गया. दो करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से किये जा रहे कटाव निरोधी कार्य की जानकारी लिया.

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एनसी का कार्य पूरा करा लिया गया है. अब बोल्डर क्रेटिंग का कार्य करवाया जायेगा. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कटाव निरोधी कार्य करने का निर्देश दिया है. स्पर संख्या सात व आठ के बीच ध्वस्त भाग का सीट पाइलिंग करवाने के बारे में उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी.

हर हाल में बाढ़ व कटाव से क्षेत्र को बचाने की मुकम्मल तैयारी की जा रही है. मौके पर ई अमितेश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार,जेई अंबिका साह, जेई रवींद्र कुमार मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu