नवगछिया : मारवाड़ी विवाह भवन में शुक्रवार को नवगछिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आम सभा सह चुनाव हुआ। इसमें बिहार केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न सिंह, महासचिव प्रभाकर कुमार, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, संगठन मंत्री सत्येन्द्र कुमार, पीआरओ केएमपी सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्जवलन से हुआ।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

चुनाव अधिकारी अशोक यादव, रमेश चौधरी, अरविंद गुप्ता ने चुनाव के बाद परिणाम घोषित किए। जिसमें अध्यक्ष के पद पर प्रवीण कुमार साहू विजयी हुए। मृत्युंजय सिंह सचिव, सौरभ गर्ग कोषाध्यक्ष, शंभु रूंगटा उपाध्यक्ष, संतोष सिंह संगठन सचिव, मनोज साह संयुक्त सचिव, मनोज कुमार साह,

विनय सर्राफ प्रशासनिक सचिव, रमेश कुमार पीआरओ और संदीप गुप्ता प्रवक्ता चुने गए। सभी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चुनाव में अरविंद गुप्ता, संजीव जायसवाल, विजय कुमार, दीपक सिंह, मनोज चौधरी, शिवकुमार ने सहयोग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....