खरीक| खरीक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में होनेवाली रामकथा लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। 1101 कलश लेकर महिलाएं और युवतियां मंदिर परिसर से निकलीं और रामगढ़ स्थित बड़ी काली मंदिर पहुंचीं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
वहां टैंकर में लाए गए गंगाजल कलश में भरने के बाद पुन: आयोजन स्थल पहुंचीं। इसके बाद पंडितों ने कलश स्थापित कराया। दौरान जय श्रीराम के जयकारे से इलाका गूंज उठा।
आयोजन कमेटी के शंभुनाथ झा, पूर्व सरपंच रामानंद चौधरी, राजेश झा, जयंत चौधरी ने बताया कि शनिवार से 9 मार्च तक मध्यप्रदेश की जया मिश्रा और वृंदावन की सुमन किशोरी प्रवचन करेंगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
