नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में आगामी चार मार्च को फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती पर, महाविद्यालय के हिन्दी विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा, रेणु पर आयोजित इस संगोष्ठी से न केवल साहित्य से जुड़े छात्रों–शिक्षकों को लाभ होगा, बल्कि सभी अनुशासनों से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति और महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के प्रति अग्रिम शुभकामनाएं हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
