नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर गांव में बंद घर का वेंटीलेशन तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
घर के मालिक जब मंगलवार की सुबह में अपना घर खोले तो देखा कि घर में रखा सामान फेंका पड़ा है, जो भी कीमती सामान था। चोर वह अपने साथ ले गए।
गृहस्वामी चमकू गोस्वामी ने गोपालपुर थाने में आवेदन भी दिया है। उन्होंने बताया कि तीन से चार लाख रुपये का सामान चोरी किया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात बताई जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
