नवगछिया : बिहपुर विधानसभा भाजपा के सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ताओं का बिहपुर प्रखंड के एनडीए कार्यालय में एकदिवसीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं. कुमार शैलेंद्र की उपस्थिति में सम्मेलन की अध्यक्षता नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद और संचालन विस संयोजक दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

विधायक शैलेन्द्र ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर आम मुसलमानों को बरगलाकर विपक्ष वक्फ की आड़ में अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। कुछ लोग जुटे हुए हैं। विधायक ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पूरी तरह से मुसलमानों के लिए हैं।

जैसे तीन तलाक कानून मुस्लिम बहनों के हित में साबित हुआ। वक्फ की तरह ही विपक्ष ने डराया था कि सीएए कानून आने पर मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। क्या आज तक किसी मुसलमान की नागरिकता गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....