नवगछिया : भवानीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय लड़की का अपहरण होने का मामला प्रकाश आया है। इसको लेकर अपहृत नाबालिग लड़की के पिता ने थाना में शनिवार को केस दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 175
जिसमें नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। आरोप में कहा गया है, कि बेटी शुक्रवार की दोपहर ट्यूशन पढ़ने निकली थी।
उसी वक्त सुनियोजित होकर घात लगाए पहले से नामजद ने अपने पांच साथी को साथ मिलकर मेरी नाबालिग पुत्री को लेकर फरार हो गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
