meeting-clip-art-12428

नवगछिया : नमामि गंगे परियोजना की सफलता के लिए उप विकास आयुक्त भागलपुर अमित कुमार ने रंगरा प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में बैठक की. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक राकेश कुमार ठाकुर ने की. बैठक में डीडीसी अमित कुमार ने परियोजना की सफलता के लिए कई निर्देश दिए. बताते चलें कि शौच मुक्त मुक्त पंचायत बनाने के लिए प्रखंड के तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत का चयन किया गया था. जिसमें 463 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। डीडीसी ने सभी सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग,फलेक्स बोर्ड लगा कर लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिया. साथ ही साथ वार्ड समिति के माध्यम से एक समिति गठन कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए. शौचालय के उपयोग और महत्ता के बारे में लोगों को बताया जाए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *