hqdefault (1)

नवगछिया : नवगछिया शहर में श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आज भक्ति भावपूर्ण श्री खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गयी | यह निशान यात्रा स्थानीय गरीब दास ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी | जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गरीब दास ठाकुरबाड़ी पहुँच कर सम्पन्न हो गयी |

इस श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में 51 श्री श्याम निशान के साथ खाटू धाम जाने वाले श्रद्धालु , श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, उपसचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के अलावा नवगछिया शहर के सभी श्री खाटू श्याम प्रेमी और श्रद्धालु व भक्त भी शामिल देखे गये | गरीब दास ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी यह श्री खाटू श्याम निशान यात्रा मेन रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, शीतला मंदिर रोड, बम काली मंदिर रोड, वेदान्त सत्संग भवन रोड, हरी महाराज ठाकुरबाड़ी रोड, दुर्गा स्थान रोड, हड़िया पट्टी, धर्मशाला रोड, शहीद टोला, प्रोफेसर कालोनी होते हुए गरीब दास ठाकुरबाड़ी पहुंची | इस दौरान रास्ते में जगह जगह बाबा का श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया | जिसकी जानकारी विक्की चौधरी ओर उमंग वर्मा ने दी |

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *