नवगछिया : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार शुक्रवार को नवगछिया स्टेशन पहुंचे, जहां दीपक भगत ने उनका भव्य स्वागत किया । उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि देश में आजादी के बाद पहली बार जाति जनगणना होने जा रही है, जिसे केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

यह कदम समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार दिलाने का बड़ा प्रयास है, और विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस ने इसकी लंबे समय से मांग की थी। मंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों की चिंता करती है।

उन्होंने जाति जनगणना को एक ऐतिहासिक फैसला बताया, जो सामाजिक न्याय को मजबूती देगा और नीति निर्माण में मदद करेगा।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....