खरीक | मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च के बाद भी प्रखंड में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मात्र 20 मिनट की हल्की बारिश के बाद पूरे प्रखंड की बिजली 4 घंटे तक बाधित रही। दोपहर 2 बजे बिजली कटी तो शाम 6 बजे आई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह स्थिति तब है जब पूर्व में पेड़ों की कटाई के नाम पर कई दिनों तक 6 से 8 घंटे पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी।
जेई राकेश रंजन ने बताया कि बारिश और हवा के कारण बिजली बाधित हुई थी। बड़ा सवाल यह है कि हल्की बारिश के कारण 4 घंटे बिजली ठप रही तो मेंटेनेंस का क्या औचित्य ?

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
