नवगछिया थाना के हड़िया पट्टी में रात के सवा नौ बजे अपराधियों ने किराना दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने रात में ही शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह मौके पर पहुंच दुकानदारों से बात की. एसडीपीओ ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि 48 घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

हत्या के विरोध में बाजार करवाया बंद

एसडीपीओ का आश्वासन पाकर सभी दुकानदारों ने चार बजे के बाद अपनी दुकानों को खोलना आंरभ किया. शाम पांच बजे तक बाजार की अधिकतर दुकानें खुल गयी थी. तीनटंगा दियारा स्थित नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार हुआ, मुखाग्नि पुत्र राघव कुमार ने दी. अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस घाट पर मौजूद थी. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि रात करीब 09:30 बजे नवगछिया थाना को सूचना प्राप्त हुई कि नवगछिया बाजार के हरिया पट्टी में एक किराना व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है. सूचना पर तत्काल नवगछिया थाना टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आम लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने जख्मी दुकानदार को मृत घोषित कर दिया. सूचना प्राप्त होते ही एसपी नवगछिया व एसडीपीओ नवगछिया स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया. कांड उद्भेदन के लिए एसपी नवगछिया ने एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष नवगछिया, थाना के अन्य पदाधिकारी व डीआईयू टीम को शामिल किया गया. गठित टीम ने घटनास्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर अपराधियों का पता लगा रही है, जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

किराना दुकानदार का सभी के साथ था मधुर व्यवहार

किराना दुकानदार विनय गुप्ता का सभी के साथ बहुत मधुर व्यवहार था. दुकान आने वाले ग्राहक से वह हंस हंस कर बात करते थे. किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं करता था. इस कारण उनकी दुकान में ग्राहकों की भीड़ रहती थी. बहुत कम समय में उन्होंने अपने व्यवसाय को बढ़ा लिया था. इसलिए कई दुकानदार उनसे बैर भाव रखते थे. दुकान खोलने से पहले नवगछिया बाजार के सभी मंदिरों में पहुंच प्रणाम कर अपनी दुकान खोलते थे. दुकान बंद कर सभी मंदिर में जाकर प्रणाम कर ही घर जाते थे. दुकान बंद करने के लिए हिसाब मिला ही रहे थे कि उसके साथ घटना हो गयी. अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घर के बंटवारा को लेकर बड़े भाई विपिन गुप्ता से विवाद था. लगभग दो वर्षों से दोनों भाईयों में बात नहीं होती थी.

गोलीबारी की घटना सुनकर अस्पताल पहुंची बहन

भतीजा राहुल कुमार कहते हैं कि हम लोग दुकान बंद कर हाथ मुंह धोकर खाना खाने जा ही रहे थे. इस दौरान लगा कहीं कोई टायर फटा हो. दुकान के पास हल्ला हो रहा था. हल्ला सुनकर नीचे आया, तो चाचा को गोली लगी थी. वह खून से लथपथ थे. परिवार का बंटवारा काफी अच्छे से हो गया था, कोई विवाद नहीं था. दोनों भाइयों में बंटवारा के पश्चात पिता छोटे भाई के साथ रहने लगे. पिता विश्वनाथ गुप्ता भी विनय गुप्ता के साथ दुकान पर बैठते थे. रात में वह साढ़े आठ बजे दुकान से घर चले आये थे. अक्सर चाचा नौ बजे के बाद दुकान बंद कर घर पहुंचते थे. किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. बहन अनिता कुमारी बताती हैं कि हमारे भाई से किसी को विवाद नहीं था. गोलीबारी की घटना सुनकर अस्पताल पहुंची, तो भाई की मौत हो गयी थी.

हत्यारे को अविलंब पुलिस गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चला कार्रवाई करे

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की अपराधियों ने गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि शासन प्रशासन का इकबाल खत्म होने पर बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों के मन से शासन प्रशासन का खौफ समाप्त हो चुका है. हत्यारे को पुलिस प्रशासन अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई करे. पुलिस प्रशासन आपराधिक घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाये अन्यथा राजद चुप नहीं बैठेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil

jojobet, jojobet giriş, jojobet güncel giriş, jojobet üye ol, jojobet güncel adres, jojobet erişim, jojobet telegram, jojobet twitter, jojobet yeni link, jojobet mobil giriş