खरीक | किसानों को कृषि कनेक्शन देने के लिए प्रखंड में पंचायतवार विद्युत कैम्प लगेगा। इसमें किसानों को ऑन स्पॉट कृषि बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
जेई राकेश रंजन ने बताया कि संबंधित किसान को आधार कार्ड, जमीन का अपडेट रसीद, पासपोर्ट फोटो एवं मोबाइल नंबर लेकर शिविर में आना होगा।
वहीं, उन्होंने बताया कि सोमवार यानी छह मई को भवनपुरा, सात मई को चोरहर, आठ मई को ढोड़िया-दादपुर, नौ को ध्रुबगंज, दस को गोटखरीक, 13 को खैरपुर, 14 मई को खरीक बाजार, 15 मई को लोकमानपुर, 16 को राघोपुर, 17 को तेलघी, 19 को तुलसीपुर, 20 को उस्मानपुर एवं 21 को अकिदत्तपुर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
