नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के पदाधिकारी गुरुवार को व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता के पिता विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता से मिले। उन्हें सांत्वना दी। महामंत्री विनोद केजरीवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन परिवार इस घटना की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बिनोद केजरीवाल ने कहा कि अब समय नहीं है अलग अलग बंट कर रहने का।

अगर पड़ोसी के साथ कोई घटना-दुर्घटना होती है और हम घर पर सोये हैं तो समझ लीजिए कि अगला नंबर हमारा ही है। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है तथा पटना में मुख्यमंत्री, डीजीपी व अन्य अधिकारियों से मिलकर इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। संयुक्त सचिव विनय प्रकाश ने प्रादेशिक अध्यक्ष का आवेदन सबको पढ़ कर सुनाया। बता दें कि 4 मई की रात करीब 9:30 बजे अपराधियों ने दुकान में घुसकर विनय गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर द​ी थी।

आरा के सांसद सुदामा प्रसाद भी परिजनों से मिले

आरा के भाकपा माले के सांसद सुदामा प्रसाद भी विनय गुप्ता के परिजनों से मिले। विनय गुप्ता की प|ी ने कहा कि अब तक एक भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। हमें न्याय चाहिए। सांसद ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की। साथ ही सरकार से परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सरकार पर दबाव बनाएंगे। जनता अपराधियों के रहमो करम पर जिंदा है। सरकार और पुलिस अपराध नहीं रोक पा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....