03 naugach narayanpur jakhmi 3

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बलाहा मध्य विधालय पूरब के पास  शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे महैशखुट से नवगछिया जा रहे  बाईक सवार अज्ञात ट्रक के झटके से बाईक लेकर गड्ढे में पलट गया. जिसमें भ्रमरपुर बालिका बिधालय की छात्रा नेहा कुमारी जो सर्राफ  काॅलेज नवगछिया  मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही थी , गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मौके पर भवानीपुर पुलिस ने जख्मी बाईक  पर सवार तीनों लोगों को प्राईवेट अस्पताल में इलाज करवाया  व परिजनों को सुचना दी. थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया जख्मी छात्रा  भ्रमरपुर की नेहा कुमारी थी जो मैट्रिक की परीक्षा देने अपने  ससुराल महेशखुॅट थाना क्षेत्र के रोहरी गांव से पति मंटु कुमार व राजकुमार के साथ  जा रहे थे. अचानसामने से अनियंत्रित ट्रक  तेज रफ्तार से आने के दौरान  झटके से बाईक पर सवार तीनों गड्ढे में पलट गया जिससे सवार तीनों जख्मी हो गए. भ्रमरपुर से  पहुंचे परिजनों ने  बेहतर उपचार के लिए भागलपुर ले गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *