बिहपुर : थानाक्षेत्र के लत्तीपुर में मारपीट और रंगदारी का मामला सामने आया है। लत्तीपुर निवासी निर्मला देवी ने थाना में सोमवार को आवेदन देकर केस दर्ज करायी है। जिसमें महिला ने चार नामजद और तीन अज्ञात को आरोपी बनाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
बताया कि आरोपियों ने उसके पुत्र के माथ मारपीट कर पांच लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। मंगलवार को थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में एक आरोपी लत्तीपुर निवासी अभ्यास यादव के पुत्र रौशन कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
