नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात हाईवा और ट्रक की भिड़ंत हुई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग जाने से हाईवा चालक की जिंदा जल जाने से मौत भी हो गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
उक्त गिट्टी लोड हाईवा सड़क के बीचोंबीच था। जिसे सड़क से हटाने के लिए सोमवार की रात मजदरों द्वारा हाईवा से गिट्टी अनलोड किया जा रहा था। इसी दौरान खरीक की ओर से आ रही
तेज रफ्तार वाहन ने एक मजदूर को धक्का मार दिया और भाग निकला। प्रखंड के हरियो निवासी स्व. इंद्रजीत सिंह के पुत्र रंजीत कुमार (29) को झंडापुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी पहुंचाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
