नवगछिया : पति की हत्या मामले के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी संतोष मंडल गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिरासी गांव का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 182
पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि एक सप्ताह पहले संतोष मंडल की पत्नी मलखी कुमारी गायब हो गई थी। इसको लेकर महिला के भाई छोटी परबत्ता गांव निवासी तुलो मंडल ने अपने बहनोई पर बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
पुलिस की जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी और शव को गायब कर दिया था। संतोष मंडल की शादी 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से तुलो मंडल की बहन से हुई थी।

