नारायणपुर  :  प्रखंड के बलहा गांव में भोज के दौरान हथियार का प्रदर्शन कर रहे कुख्यात बदमाश शंकर यादव को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की रात शंकर यादव एक मृत्यु भोज में शामिल होकर हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहा था।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची बदमाश को धर दबोचा। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि भवानीपुर थाना पुलिस के टॉप टेन सूची में शामिल शंकर यादव आधा दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों में आरोपी है। वर्तमान में भवानीपुर पुलिस के टॉप टेन लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....