नवगछिया के संस्कार यादुका ने हाल ही में आईसीयूएएस 2025 यूएवी विनर्स अवार्ड जीतकर नाम रोशन किया है। संस्कार बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा के उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद यादुका और सत्यभामा देवी के पौत्र और पवन कुमार यादुका, दिव्या यादुका के सुपुत्र हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया और राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश जालान ने इसे देश और समाज के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश बंसल ने बधाई देते हुए इसे देश के लिए गौरवान्वित पल घोषित किया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
