भागलपुर : जिले के चार प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम बनेंगे। खेल विभाग की राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल संरचना उपलब्ध कराए जाने से जुड़ी मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में खेल विभाग ने स्वीकृति दी है।
Total Downloads: 182
डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने इन जगहों पर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा था। विभाग ने इन चारों जगहों पर दो करोड़ से ज्यादा की लागत से स्टेडियम निर्माण की योजना को स्वीकृति दी है। इसके पूर्व सबौर के उच्च विद्यालय बहादुरपुर, सुल्तानगंज के मुरारका कॉलेज मैदान व उधाडीह फुटबॉल मैदान और शाहकुंड के उच्च विद्यालय अंबा के खेल मैदान, पीरपैंती के उच्च विद्यालय मलिकपुर व उच्च विद्यालय खवासपुर के मैदान, कहलगांव के उच्च विद्यालय मथुरापुर, नवगछिया के साहू उच्च विद्यालय साहू परबत्ता, गोपालपुर के सैदपुर हाई स्कूल, जगदीशपुर के लोकनाथ उच्च विद्यालय जगदीशपुर के खेल मैदान में स्टेडियम का निर्माण पूरा हो गया है। नारायणपुर के नगर उच्च विद्यालय, खरीक के हाई स्कूल खरीक और इस्माइलपुर के परबत्ता के खेल मैदान पर नए स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है।
यहां स्टेडियम निर्माण की दी गई है स्वीकृति नाथनगर के हाई स्कूल शाहपुर, गोराडीह के उच्च विद्यालय विरनौध, रंगरा चौक के साधुआ चापर प्राथमिक विद्यालय में 200 मीटर ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण होगा। जबकि सन्हौला के ताड़र कॉलेज में 200 मीटर ट्रैक युक्त स्टेडियम का निर्माण होगा।

