
नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के श्रीपुर अमधट्टा में श्रीश्री 108 रामधुन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गांव के प्राथमिक विद्यालय से 161 बालिकाओं द्वारा कलश को लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सीमरा, नवगछिया, तेतरी दुर्गा मंदिर होते हुए रामधुन स्थल पर पहूंची। कलश शोभा यात्रा के बाद 72 घंटे का अखंड रामधुन आरंभ किया गया। कलश शोभा यात्रा के दौरान पूर्व मुखिया पुलकित सिंह, प्रमोद सिंह, छात्र नेता पंकज कुमार, रवि , सुशील , मंटू, मुन्ना, शैलेश, विकास, नीरज, चुन्ना, राजेंद्र यादव, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 202
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
