नवगछिया में अभाविप ने चलाया भोजन बचाओ अभियान, जरूरतमंदों तक पहुंचाया बचा हुआ भोजन

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया की ओर से स्टूडेंट्स फॉर सेवा के माध्यम से भोजन की बर्बादी रोकने और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का अभियान चलाया गया। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजनों में बचा हुआ भोजन एकत्रित कर कदवा दियारा के मिलन चौक और प्रासपुर की सेवा बस्तियों में वितरित किया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया।

अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि स्टूडेंट्स फॉर सेवा के माध्यम से यह अभियान कई वर्षों से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भोज और अन्य आयोजनों में बचे भोजन को बर्बाद होने से बचाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।

वहीं, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता नवगछिया क्षेत्र में आयोजित भोज-समारोहों से बचा हुआ भोजन एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं। इस अभियान के माध्यम से भोजन की बर्बादी रोकने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस मुहिम को लगातार जारी रखे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *