नवगछिया : अपने राज्य संघ के अह्वान और अपने सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से बिहपुर सीएचसी की आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलेटर पांच दिवसीय हड़ताल पर चली गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
इसको लेकर 17 मई को ही आशा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दे दिया था।
जिसमें रिंकू देवी, सुमन देवी, वीणा देवी, ममता सिन्हा व रूक्मणी देवी ने बताया गया था कि अपने प्रोत्साहन राशि समेत सात सूत्री मांगों को लेकर सीएचसी अंतर्गत कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलेटर मंगलवार से 24 मई तक हड़ताल पर रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →