नवगछिया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार से खरीक प्रखंड की सभी आशा फेसीलीटेटर और आशा कार्यकर्ता सात दिवसीय हड़ताल पर है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
हड़ताल के दूसरे दिन संघ की प्रखंड अध्यक्ष स्नेहलता कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड की सभी आशा फेसीलीटेटर एवं आशा कार्यकर्ता तेलघी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के प्रति आवाज बुलंद की। सभी आशा फेसीलीटेटर एवं आशा कार्यकर्ता ने एक स्वर में कहा कि यह सांकेतिक हड़ताल है।
अगर इससे हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो शीघ्र ही हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर रूबी कुमारी, किरण कुमारी, ज्ञानवती कुमारी, अनीता कुमारी आदि मौजूद रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →