खरीक: बाजार के पंडित टोला में सोमवार को महात्मा संतराम बीए का स्मृति दिवस एक समारोह आयोजित कर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रह्लाद पंडित एवं संचालन राजेश पंडित ने किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 188
इस मौके पर मौजूद राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने लोगों को महात्मा संतराम बीए की जीवनी की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि महात्मा संतराम बीए समतामूलक समाज के महान पथ प्रदर्शक थे। वह जाति प्रथा के घोर विरोधी विचारक थे, वे जाति व्यवस्था के प्रति अटूट विरोध के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
