नवगछिया: कठेला निवासी अर्द्ध विछिप्त महिला सीता देवी (62) को शनिवार की सुबह एनएच 31 स्थित बगड़ी चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार और जेएसआई सत्येंद्र पासवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मृतका के परिवारवालों को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए, जिसके कारण शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
