नवगछिया: बाढ़ के दौरान गोपालपुर प्रखंड के नौ स्थानों पर आवश्यक दवाओं के साथ एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी बाढ़ पीड़ितों के इलाज के लिए तैनात रहेंगे। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने दी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
बताया कि गोसाईंगांव पंचायत के लालजी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर, तिनटंगा करारी पंचायत के बुनियादी उच्च विद्यालय, गोपालपुर पंचायत के जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर, रिंगबांध बोचाही, सुकटिया बाजार
पंचायत के मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार, मध्य विद्यालय तिरासी, डुमरिया चपरघट पंचायत के मध्य विद्यालय डुमरिया और उच्च माध्यमिक विद्यालय कालूचक में आवश्यक दवाओं के साथ एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
