बिहपुर । प्रखंड की हरियों पंचायत के त्रिमोहन कोसी घाट पर बनने वाले पीपापुल के लिए बुधवार को टेंडर निकल गया है। ये जानकारी देते हुए बिहपुर के विधायक ई. शैलेंद्र ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया 28 जून को पूरी होगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
उन्होंने बताया कि यह पीपापुल न सिर्फ कोसी दियारा के समीपवर्ती गांवों के लोगों के लिए बल्कि सैंकड़ों किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इसके साथ साथ कोसी दियारा में सक्रिय अपराध पर भी विराम लग जाएगा। बता दें कि यह पीपापुल 21 करोड़ की लागत से बनेगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
