नवगछिया : शनिवार को कटरिया में ‘रेलवे कर्मचारी ट्रैकमेंटेंर एसोसिएशन’ की एक बैठक संगठन के  ईस्ट सेंट्रेल रेलवे ज़ोन के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अध्यक्ष ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नये सर्कुलर जिसमें 1900 ग्रेड पे के 16.2% पदों को ग्रुप डी कर्मियों से भरा जायेगा का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि RKTA विगत कई वर्षों से इसके लिए प्रयासरत थी, अब उनको यह सफलता इसमें मिली है, इससे ट्रैकमेंटेंर सहित अन्य ग्रुप डी कर्मचारी ट्रैन क्लर्क, टिकट कलेक्टर, ऑफिस क्लर्क, स्टोर क्लर्क कमर्शियल क्लर्क आदि पदों पर एक प्रमोशनल परीक्षा द्वारा उतीर्ण होकर पदस्थापित हो सकते हैं, इससे सभी कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है. मौके पर गिरीश, अमित, विजय, संतोष एवम अन्य सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *