नवगछिया : 22 जून 2025 से किशनगंज स्टेशन से गाड़ी संख्या 15715 (किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज़ एक्सप्रेस ट्रेन) और 24 जून 2025 से अजमेर जंक्शन से गाड़ी संख्या 15716 (अजमेर-किशनगंज ग़रीब नवाज़ एक्सप्रेस ट्रेन) एलएचवी रेक के साथ चलेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 426
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलएचवी रेक कोच में सात स्लीपर, चार जनरल, पांच थर्ड एसी इकानॉमी, एक थर्ड एसी, दो सेकेंड एसी, ओक फर्स्ट एसी, एक जनरेटर कार और एक दिव्यांग सह गार्ड कोच होगी।
नवगछिया रेल सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि नवगछिया से इस ट्रेन से काफी यात्री सफर करते है। एलएचवी कोच लगाए जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
