नवगछिया : बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से आहूत बिहार बंद का नवगछिया में मिला जुला असर रहा। बाजार में कुछ ही दुकानें बंद रही। वही ं एनएच 31 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित किया गया। सुबह नौ बजे ही एनएच 31 को जाम कर टायर जलाकर विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन रुकी रही। पुलिस पदाधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर, नवगछिया से सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महराज चौक, मक्खातकिया चौक होते हुए पुनः गोशाला रोड, हड़िया पट्टी आदि जगहों पर घूमते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बाजार को बंद कराया।
Total Downloads: 426
तत्पश्चात एनएच 31 पर चक्का जाम कर दिया। अंत में स्टेशन परिसर चौक नवगछिया पहुंचकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और ‘मताधिकार बचाने-लोकतंत्र बचाने’ की लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया और मांग किया कि गरीबों की वोटबंदी महागठबंधन को मंजूर नहीं।
नारायणपुर में मतदाता पुनरीक्षण के विरोध को लेकर राजद-कांग्रेस इंडिया गठबंधन का सड़क-चक्का जाम का मिला जुला असर दिखा। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सड़क जाम को लेकर 15 लोगों को गिरफ्तार कर पीआर बांड पर छोड़ा गया। बीएनएस के धारा 170 के तहत 15 लोगों को नारायणपुर चौक से थाना ने हिरासत में लिया। दो घंटे बाद निजी मुचलका पर छोड़ा गया। राजद नेता मंटू यादव, पवन यादव, प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा सहित अन्य ने कहा सड़क को दस बजे से बारह बजे तक बाधित रखा गया।

