नवगछिया : 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में अपत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार की शाम गोपालपुर में नदी का जलस्तर 31.10 मीटर पर पहुंच गया। जो वार्निंग लेवल 30.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता अमितेश कुमार ने बताया कि लगातार हो रही

मूसलधार बारिश के चलते तटबंधों पर दबाव बढ़ा है। कुछ स्थानों पर रेनकट की समस्या भी उत्पन हुई थी। लेकिन, तत्काल मरम्मत कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। उन्होंने बताया कि तटबंध के स्पर संख्या-6 एन के डाउनस्ट्रीम में फ्लड फाइटिंग का काम कराया जा रहा है।

वहीं कोसी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोसी नदी में 56 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार की शाम को मदरौनी में कोसी नदी 29.38 मीटर पर बह रही थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....