खरीक: जानलेवा हमले मामले एक माह से फरार चल रहे चार आरोपितों को खरीक थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्वी घरारी निवासी मो. रागीब, मो. एजाज, मो. शमशेर और मो. हिटलर शामिल हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
चारों जमीन विवाद में मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सभी घर पर हैं।
इसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और बारी-बारी से चारों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
