नवगछिया | किसान के दो बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जनता दरबार में डीएम के आदेश के बाद भी स्थानीय पुलिस जमीन को मुक्त नहीं करा पा रही है। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा का है।

Whatsapp group Join

पीड़ित किसान मनोज कुमार साह ने बताया कि बालू टोला में मेरी दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। 10 जुलाई को गोपालपुर थाना में अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हथियार के बल पर 9 जुलाई को ट्रैक्टर से खेत जोत दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....