नवगछिया पुलिस ने बाइक लूट मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कदवा के बोरया टोला निवासी बिमल कुमार के रूप में हुई है।
Total Downloads: 65
घटना 31 मार्च को प्रतापनगर बजरंगबली मंदिर के पास की है। सिंधुजा माइक्रो फाइनेंस बैंक, आलमनगर मधेपुरा के कर्मचारी आशीष कुमार अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल लूट ली।
पीड़ित की शिकायत पर कदवा थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटना के 48 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को दूसरे आरोपी बिमल कुमार को भी पकड़ लिया गया।

पूछताछ में बिमल ने अपने दोस्त के साथ लूट की बात स्वीकार की है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं।
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
