नवगछिया : नारायणपुर पूर्वी केबिन के पास सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के थाना पसराहा के दुधैला वार्ड नौ निवासी सुबोध रजक के बेटे 19 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राहुल स्थानीय युवक नीतीश के साथ सोमवारी पर जलार्पण के लिए मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम जा रहा था।

वहीं लोगों ने ट्रैक पर शव को देख बिहपुर जीआरपी को सूचना दी। बिहपुर जीआरपी थाना प्रभारी सुदामा पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। वहीं दूसरी घटना में सुबह चार बजे के करीब बिहपुर पश्चिमी केबिन के समीप बंद रेलवे फाटक पार करने के क्रम में बोरवा टोला कदवा नवगछिया निवासी लूचो मंडल की पत्नी गीता देवी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई।

घायल महिला को देख तो परिजन की तलाश कर सूचना दी गई। परिजन उसे बिहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला जल चढ़ाने मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम जा रही थी। हालांकि इस घटना की सूचना रेलवे या बिहपुर थाना प्रशासन को नहीं दी गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....