नवगछिया : कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद कोसी किनारे के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है। मदरौनी गांव में कोसी का पानीं चारो ओर फैलने लगा है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 296
मदरौनी के पुवारी टोला और नासी टोला में कोसी का पानी आ जाने से अफरातफरी मच गया है। पुवारी टोला में बाढ़ का पानी सड़क पर आ गया है। जिससे आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। दूसरी तरफ सधुआ चापर में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी आ जाने से लोग कटरिया स्टेशन पर अपना बसेरा बनाने लगे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
