नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में पिछले दिनों आरोपी प्रकाश मंडल ने महिला मोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि गोपालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 59
विधान पार्षद रामबली सिंह सोमवार की दोपहर को अपने सहयोगियों के साथ मृतका के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए कहा कि मृतका के दोनों बच्चों की पढ़ाई और जीवनयापन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपराधियों के खिलाफ खड़े होने की अपील की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
