नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा गांव में गुरुवार को हुई। मवेशी बांधने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रकाश यादव और उनके बेटे रोशन कुमार के रूप में हुई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रोशन कुमार अपने घर के पास भैंस को चारा खिला रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके चाचा निरंजन यादव, राजू यादव और दयानंद यादव से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि तीनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में रोशन कुमार और उनके पिता प्रकाश यादव को गंभीर चोटें आईं।

मवेशी बांधने की जगह को लेकर विवाद

घायल रोशन कुमार ने बताया कि मवेशी बांधने की जगह को लेकर विवाद हुआ था। सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पिता के सिर में गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार प्रकाश यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है और पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है।।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet