नवगछिया : साधोपुर में मंगलवार सुबह जमींदारी बांध टूट गया। इससे कोसी नदी का पानी निचले इलाकों में फैल रहा है। बांध टूटने से साधोपुर, बनिया, भवानीपुर, नवगछिया और एनएच-31 क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
क्षेत्र के करीब 50 हजार लोग बाढ़ के खतरे में हैं। स्थानीय निवासी ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं। कई परिवार अपने मवेशियों और सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जल संसाधन विभाग की टीम भी नहीं आई है। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण खुद बांध को अस्थायी रूप से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
