नवगछिया में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बिहपुर थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 2 किलो स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है।

एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि अवध-असाम ट्रेन से दो संदिग्ध महिलाएं उतरी हैं। वे कार से नवगछिया की ओर जा रही थीं। सूचना के आधार पर बिहपुर पावर सब स्टेशन के सामने वाहन जांच शुरू की गई।

पुलिस ने कार (नंबर BR10AC 9025) को रोका। चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में मणिपुर की मंगला गुरंग उर्फ मंगला राय से 1056.64 ग्राम और संजना थापा से 1047.77 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल बरामदगी 2098.41 ग्राम है।

पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं मणिपुर से स्मैक लेकर नवगछिया के गौतम राय और मांगन कुमार को देने आई थीं। इस मामले में बिहपुर थाने में 5 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छापेमारी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....