नवगछिया| वोटर अधिकार यात्रा के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शुक्रवार को नवगछिया पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक सभी नेता कचहरी मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।
Total Downloads: 172
लेकिन, एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा है कि इसकी लिखित अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। कचहरी मैदान चारों तरफ से खुला है।
दोनों अफसरों ने कहा कि यदि कचहरी मैदान में बिना अनुमति सभा या रात्रि विश्राम किया गया तो आयोजकों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केस दर्ज कीजिए, जेल भेज दीजिए लेकिन कार्यक्रम तय स्थान पर ही होगा। बुधवार देर शाम रामधारी सिंह हाईस्कूल पकरा के मैदान में प्रधानाध्यापक की स्वीकृति के बाद जगह चिह्नित किया गया। ऐसे में नेताओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। 22 अगस्त को जहां एक ओर राहुल गांधी का काफिला नवगछिया पहुंचेगा, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की कड़ी चौकसी रहेगी।

