नवगछिया : जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहपुर विधानसभा के जयरामपुर हाई स्कूल मैदान में बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी, सीएम नीतीश और लालू यादव पर टिप्पणी की।

किशोर ने कहा कि मोदी को वोट देकर चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। नीतीश को वोट देकर वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है। लालू को वोट देकर भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार नेताओं का नहीं, अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करें।

प्रशांत किशोर ने दिसंबर 2025 से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। 60 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को 2000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निजी स्कूल की फीस सरकार वहन करेगी। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं होता।

उन्होंने कहा कि छठ के बाद बिहपुर, नवगछिया और भागलपुर के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने क्षेत्र में ही 10-12 हजार रुपये की नौकरी मिलेगी। किशोर ने इस साल को बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....