नवगछिया : नारायणपुर थाना बिहपुर और नारायणपुर स्टेशन के बीच बलहा गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक पवन कुमार (35) मधुरापुर निवासी कुलदीप साह का बेटा था।

उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए और अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर नारायणपुर जीआरपी व भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

लेकिन तब तक परिजन शव लेकर घर जा चुके थे। घर पर भी पुलिस गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....