नवगछिया : इस्माइलपुर बिंद टोली के गोपालपुर बुद्धुचक में गंगा नदी के मुख्य बांध में बड़ा कटाव हुआ है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे स्पर संख्या 7 के डाउनस्ट्रीम में कटाव शुरू हुआ। कटाव की गति तेज होने से लोगों ने अपना सामान बांध से हटाना शुरू कर दिया।

जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात में कार्य करना संभव नहीं था। कटाव लगभग 120 मीटर तक पहुंच गया। विभाग की टीम ने बालू भरी बोरियां और बांस के रोल से कटाव को रोकने का प्रयास किया। अधिकारियों के अनुसार एक मीटर और कटाव होने पर गंगा बांध को पार कर सकती थी।

रविवार को गंगा का जलस्तर 31.88 मीटर पर स्थिर था। जलस्तर स्थिर होने के बावजूद कटाव जारी है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीण और अभियंताओं की टीम लगातार बांध की निगरानी कर रही है।

जल संसाधन विभाग के एसडीओ अमितेश कुमार ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। बांस के रोल का उपयोग किया जा रहा है। विभाग की टीम सभी स्पर पर नजर रख रही है। स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....